सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dog bites 27 people from 3 villages, villagers surround and kill it

Sonebhadra News: कुत्ते नेे 3 गांवों के 27 लोगों को काटा, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dog bites 27 people from 3 villages, villagers surround and kill it
विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक कुत्ते के हमले से कई गांवों में दहशत की स्थिति रही। कुत्ते के हमले से काशीपुरा, कसारी, कोरियांव समेत आसपास के गांवों में 27 लोग घायल हो गए।
Trending Videos

लोग घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। वहीं कुत्ते के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बभनियांव गांव में घेरकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगाें के अनुसार रामगढ़ बाजार में सुबह करीब नौ बजे से कुत्ते ने लाेगों को काटना शुरू किया। काशीपुरा, कसारी, कोरियांव गांव में कुत्ते ने 27 लोगों जख्मी किया। कुत्ते के हमले से दिलराज (60), रामआशीष (65), बुल्लू (40), प्रदीप (46), इंद्रपाल (70), कविता (7), प्रीति (14), नवीन (16), तारकेश्वर (68), राजाराम (60), रविकांत (18), राधिका देवी (45), चंद्रपति (55), कृष्ण कुमार (50), कमला प्रसाद (70) समेत 27 लोग घायल हुए हैं।
लोगों ने बच्चों को घरों में बंद कर दिया और कुत्ते से बचने के लिए लाठी-डंडे लेकर निकल पड़े। करीब पांच घंटे तक अलग-अलग गांवों में हमला करने के बाद कुत्ता बभनियांव गांव की ओर भागा। ग्रामीणों ने पीछा कर दोपहर करीब 2.30 बजे उसे घेर लिया और मार डाला।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ.सतीष पटेल ने बताया कि सभी घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन दे दी गई है। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल आने को कहा गया है। ग्रामीणों ने कुत्तों की संख्या पर नियंत्रणकी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed