सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bhupesh and Shrikrishna nominated in the State Development Monitoring Committee

Sonebhadra News: राज्य विकास निगरानी समिति में भूपेश और श्रीकृष्ण नामित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bhupesh and Shrikrishna nominated in the State Development Monitoring Committee
विज्ञापन
राज्य विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा) के गठन के लिए जारी की गई अधिसूचना में सोनभद्र के दो लोगों को शामिल किया गया है। भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे और क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं।
Trending Videos

यह राज्य स्तरीय समिति जिला स्तरीय समिति में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की स्थिति जांचेगी। साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय कार्यान्वित सभी विकास योजनाओं का पर्यवेक्षण,करेगी। भूमि सबंधी मु्द्दों के समाधान में भी इस समिति की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति सभी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में प्राप्त शिकायतों, कथित अनियमितताओं की जांचकर कार्रवाई की भी सिफारिश कर सकेगी। बता दें कि इस समिति में सीएम योगी आदित्यनाथ अध्यक्ष और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सह अध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे। सदस्य के रूप में 12 सांसद, नौ विधायक-एमएलसी, विभिन्न विभागों-बैंको के बड़े अफसर, चेयरमैन एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नामित पांच सदस्य शामिल किए गए हैं।
समिति को प्रत्येक छह माह पर कम से कम एक बैठक करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed