सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Rajasthan News: Pakistani intruder caught after breaching border fence, BSF nabbed him hiding in cattle shed

Rajasthan News: तारबंदी तोड़कर भारत में घुसा पाकिस्तानी युवक, BSF ने पशुओं के बाड़े से धर दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान से भारत में घुसे एक संदिग्ध युवक को बीएसएफ ने धर दबोचा। युवक रात के अंधेरे में सीमा पार करके आया था और पशुओं के एक बाड़े में छुपकर बैठा था।

Rajasthan News: Pakistani intruder caught after breaching border fence, BSF nabbed him hiding in cattle shed
बीएसएफ ने पाक युवक को धर दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत-पाक सीमा से सटी राजस्थान की बाड़मेर सीमा पर बीएसएफ ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी युवक को पकड़ा है। युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भारत की सीमा में घुस आया था और बॉर्डर इलाके में एक पशुओं के बाड़े में छिपकर बैठा हुआ है लेकिन बीएसएफ मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया। शुरुआती पूछताछ में उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीर मानकर जांच में जुट गई है। बीएसएफ ने पकड़े गए संदिग्ध युवक से पूछताछ के बाद उसे सेड़वा पुलिस के हवाले कर दिया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री को खुली चुनौती! अविनाश गहलोत बोले- कोई योजना नहीं बंद की, सब सुधारी और लागू की
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक बॉर्डर के पास जाटों का बैरा गांव में पशुओं के बाड़े में छिपा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के मुताबिक पूछताछ में युवक ने अपना नाम हिंदाल पुत्र बरसा, निवासी नयातला, तहसील छाछरो, जिला मीठी पाकिस्तान बताया है। बीएसएफ द्वारा रिपोर्ट देने पर नियमानुसार विभिन्न एजेंसियों से जेआईसी करवाकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसके पास से किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

इस पाकिस्तानी नागरिक ने सीमा पार करके भारतीय सीमा में प्रवेश कैसे किया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके पैरों के निशान खोजे जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि वह कितनी दूरी तय करके किस रास्ते से भारत में घुसा ताकि आगे से ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। इससे पहले 8 अक्टूबर को भी बीएसएफ ने भारत-पाक बॉर्डर के जीरो प्वाइंट पर एक पाकिस्तानी नागरिक और उसके 7 साल के बेटे को पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed