Rajasthan News: बाड़मेर में सरकारी स्कूल में हादसा, छत का पंखा गिरने से पहली और दूसरी कक्षा के दो छात्र घायल
Fan Falls On Govt School Students: बाड़मेर के सांसियो का तला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में छत का पंखा गिरने से पहली और दूसरी कक्षा के दो छात्र घायल हो गए। प्रार्थना के बाद हुई इस घटना के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया।
विस्तार
बाड़मेर जिले के सांसियो का तला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एक हादसा सामने आया, जिसमें छत का पंखा गिरने से दो छोटे बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद दोनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि सोमवार सुबह स्कूल में प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद बच्चे जैसे ही अपने कक्षा कक्ष में पहुंचे, उसी दौरान यह घटना हुई।
पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों पर गिरा पंखा
जानकारी के अनुसार, पहली कक्षा के छात्र मनीष और दूसरी कक्षा के छात्र मनीष प्रार्थना के बाद अपनी कक्षा में पहुंचे थे। उसी समय कक्षा की छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर नीचे गिर गया और दोनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन चंपा देवी ने बताया कि सुबह बच्चे को तैयार कर स्कूल भेजा था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही स्कूल के शिक्षक ने सूचना दी कि मनीष को चोट लग गई है। इसके बाद वे स्कूल पहुंचे और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों की ओर से उचित ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह हादसा हुआ।
पढ़ें- अंधविश्वास में अमानुष बना पति: दो पत्नियों के साथ क्यों किया ऐसा? तीसरी पर दोस्त-रिश्तेदारों से संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव
स्थानीय लोगों ने भी उठाए सवाल
घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने वाले एक स्थानीय युवक ने भी स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि स्कूल में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी एक बच्चे को स्कूल में करंट लगने की घटना हुई थी, लेकिन इस बात को सार्वजनिक नहीं किया गया। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शिक्षक ने बताया हुक टूटने से हुआ हादसा
विद्यालय के शिक्षक मुकेश अमन ने बताया कि पहली और दूसरी कक्षा एक ही कमरे में संचालित होती है। प्रार्थना सभा के बाद जब बच्चे कक्षा में पहुंचे, उसी दौरान छत में लगे पंखे का हुक टूट गया और पंखा नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.