सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Barmer News: Ruma Devi's journey from Thar soil to New York, to be honored on Diwali at Times Square

Rajasthan News: रूमा देवी का थार की मिट्टी से न्यूयॉर्क तक का सफर, दिवाली एट टाइम्स स्क्वेयर पर होंगी सम्मानित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Ruma Devi: बाड़मेर की सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी को न्यूयॉर्क में “दिवाली एट टाइम्स स्क्वेयर” पर सम्मानित किया जाएगा। वे थार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक मंच पर पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। 11 अक्टूबर को एआईए फेस्टिवल में भी होंगी विशेष अतिथि।
 

Barmer News: Ruma Devi's journey from Thar soil to New York, to be honored on Diwali at Times Square
दिवाली एट टाइम्स स्क्वेयर पर सम्मानित रूमा देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी को इस वर्ष अमेरिका के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन ‘दिवाली एट टाइम्स स्क्वेयर’ में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारतीय संस्कृति, हस्तशिल्प और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।

Trending Videos

 
टाइम्स स्क्वेयर पर होगा भारत के बाहर सबसे बड़ा दिवाली उत्सव
न्यूयॉर्क से आयोजक नीता भसीन ने बताया कि टाइम्स स्क्वेयर पर दिवाली उत्सव की शुरुआत वर्ष 2013 में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से की गई थी। आज यह आयोजन भारत के बाहर सबसे बड़ा दिवाली समारोह माना जाता है, जिसमें हर साल हजारों लोग भाग लेते हैं। यह भव्य आयोजन 10 और 12 अक्तूबर 2025 को विश्व प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वेयर, न्यूयॉर्क में होगा। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, दिवाली बाजार, रंगोली सहित अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। इसके साथ एक विशेष अवॉर्ड समारोह और गाला डिनर भी आयोजित किया जाएगा। 2023 में न्यूयॉर्क सिटी प्रशासन द्वारा दिवाली को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद इस उत्सव की प्रतिष्ठा और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थार से उठी आवाज, जिसने बदला हजारों महिलाओं का जीवन
बाड़मेर की रूमा देवी ने अपने हस्तशिल्प कौशल और सामाजिक प्रयासों से राजस्थान की हजारों ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने राजस्थानी पारंपरिक कढ़ाई और हस्तशिल्प को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाया, जिससे थार की मिट्टी की खुशबू अब वैश्विक स्तर पर महसूस की जा रही है। रूमा देवी ने न केवल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाए, बल्कि महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी लगातार काम किया है। उन्हें पहले भी भारत और विदेशों में अनेक सम्मान मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कलेक्टर कार्यालय में बवाल, विरोध जता रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; हालात तनावपूर्ण
 
एआईए दीपावली फेस्टिवल में होंगी विशेष अतिथि
टाइम्स स्क्वेयर समारोह के अलावा, रूमा देवी को 11 अक्तूबर 2025 को आयोजित होने वाले एआईए दीपावली फेस्टिवल में भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम एसोसिएशन ऑफ इंडियन्स इन अमेरिका (AIA) न्यूयॉर्क चैप्टर द्वारा लॉन्ग आइलैंड, न्यूयॉर्क के ओवरलुक बीच पर आयोजित किया जाएगा। यह अमेरिका में भारतीय समुदाय का एक महत्वपूर्ण दीपावली उत्सव है, जिसमें हजारों प्रवासी भारतीय और विदेशी नागरिक शामिल होते हैं। इसमें कला प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय व्यंजन और आतिशबाजी जैसे आयोजन होते हैं।
 
भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान बनेगी रूमा देवी की मौजूदगी
रूमा देवी की भागीदारी से इस वर्ष का दिवाली उत्सव राजस्थान और भारत दोनों के लिए गर्व का विषय बन गया है। उनके सम्मान से न केवल राजस्थान की लोक संस्कृति और हस्तकला को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि यह ग्रामीण भारत की नारी शक्ति की भी प्रतीकात्मक झलक प्रस्तुत करेगा।

यह भी पढ़ें- ‘हम किसी को नहीं भूलते’: जिम में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- सबकी बारी...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed