सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Wedding rituals commenced IPS K.K. Bishnoi residence he will tie knot with IPS Anshika Verma in Jodhpur

Barmer: IPS केके बिश्नोई के घर शुरू हुईं शादी की रस्में, 29 को जोधपुर में IPS अंशिका वर्मा के संग लेंगे फेरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Barmer: यूपी कैडर के आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी की रस्में धोरीमन्ना स्थित उनके पैतृक घर में शुरू हो चुकी हैं। 29 मार्च को दोनों जोधपुर में सात फेरे लेंगे। 

Wedding rituals commenced IPS K.K. Bishnoi  residence  he will tie knot with IPS Anshika Verma in Jodhpur
IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान मूल के उत्तर प्रदेश के संभल में तैनात आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई 29 मार्च को जोधपुर में बरेली एसपी आईपीएस अंशिका वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। बिश्नोई के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना स्थित पैतृक निवास पर शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिससे घर-परिवार और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।

Trending Videos


गुरुवार को हुई हल्दी
गुरुवार रात हल्दी-संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें दूल्हे केके बिश्नोई को परिवार के लोगों ने विधिवत हल्दी लगाई। इस कार्यक्रम में बिश्नोई परिवार के साथ बड़ी संख्या में रिश्तेदार शामिल हुए।29 मार्च को आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई की बारात धोरीमन्ना से जोधपुर जाएगी, जहां वे आईपीएस अंशिका वर्मा के साथ फेरे लेंगे। वहीं, 30 मार्च को शादी का रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें कई मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। फिलहाल उनके घर में शादी की रस्में जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चर्चा में आईपीएस जोड़ी की शादी
उत्तर प्रदेश की चर्चित इस आईपीएस जोड़ी की शादी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 26 मार्च को संभल में केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हुई थी, जिसमें दोनों ने जमकर डांस किया। केके बिश्नोई ने नाचते हुए अपनी मंगेतर को गोद में भी उठाया। इस शादी को लेकर परिचितों में खुशी का माहौल है, और सभी सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।


2018 बैच के अफसर हैं बिश्नोई
कृष्ण कुमार बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में यूपीएससी परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल की थी। वहीं, अंशिका वर्मा वर्ष 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक प्राप्त की थी। 

ये भी पढ़ें: बेटी के गुम होने के पांच दिन बाद भी थाने में नहीं हुई सुनवाई, बुजुर्ग मां ने पकड़े SP के पैर

गोरखपुर में हुई थी मुलाकात
दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे, जबकि अंशिका वर्मा अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई, जो अब शादी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed