{"_id":"69437b893e6719b96105e5e9","slug":"the-month-long-wait-is-over-the-body-of-ramesh-meghwal-the-young-man-who-died-under-suspicious-circumstances-in-saudi-arabia-has-arrived-back-home-barmer-news-c-1-1-noi1403-3746998-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: सऊदी अरब में संदिग्ध मौत का मामला, एक माह बाद रमेश मेघवाल का पार्थिव शरीर पहुंचा वतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: सऊदी अरब में संदिग्ध मौत का मामला, एक माह बाद रमेश मेघवाल का पार्थिव शरीर पहुंचा वतन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार
सऊदी अरब में संदिग्ध हालात में मृत बालोतरा निवासी रमेश मेघवाल का शव एक माह बाद भारत लाया गया। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के हस्तक्षेप से कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई। पार्थिव शरीर दिल्ली होते हुए जयपुर पहुंचा, जहां से परिजनों को सौंपा जाएगा।
रमेश मेघवाल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सऊदी अरब में काम करने गए बालोतरा जिले के युवक रमेश मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शव को भारत लाने के लिए इंतजार कर रहे मृतक के परिवारजनों का इंतजार एक महीने बाद खत्म हुआ है। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के बालोतरा जिले के सोहड़ा (गिड़ा) निवासी युवक स्व.रमेश कुमार मेघवाल 11 अक्तूबर 2025 को अपने दो साथियों हीराराम मेघवाल (सवाऊ मूलराज) एवं रोशन अली (जाजवा, गिड़ा) के साथ रोजगार हेतु अरब के दोहा (क़तर) गया था। दुर्भाग्यवश 17 नवंबर 2025 को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृत्यु के पश्चात वहां की जटिल कानूनी प्रक्रिया, स्थानीय पुलिस कार्रवाई एवं मेडिकल पोस्टमार्टम की लंबी औपचारिकताओं के कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में अत्यधिक विलंब हुआ।
उन्होंने बताया कि जैसे ही यह प्रकरण 18 नवंबर 2025 को मेरे संज्ञान में आया, मैंने तुरंत भारतीय दूतावास एवं विदेश मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा देरी और जटिल प्रक्रियाओं के कारण 05 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर भारत सरकार के खर्चे पर पार्थिव शरीर शीघ्र भारत लाने, मामले की कानूनी जांच कराने एवं पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास द्वारा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया गया।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में ‘सेम’ की बढ़ती मार; 2 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित, लोकसभा में गूंजा मुद्दा
बेनीवाल ने बताया कि बुधवार देर रात्रि रमेश कुमार मेघवाल का पार्थिव शरीर दम्माम (सऊदी अरब) एयरपोर्ट से रात्रि 12:05 बजे रवाना होकर आज प्रातः 06:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12:35 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 01:25 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने की व्यवस्था की गई है। जयपुर एयरपोर्ट पर आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के पश्चात पार्थिव शरीर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। जयपुर से सोहड़ा गाँव तक सड़क मार्ग से ले जाने हेतु एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था करवा दी गई है।
बेनीवाल ने दिवगंत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए पीड़ित एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाए व्यक्त की।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन