फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Ajay Khemra murder case: Accused Kapil Faujdar arrested within 24 hours

Rajasthan: अजय खेमरा हत्याकांड में 24 घंटे से पहले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Fri, 14 Aug 2026 10:31 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 10:31 PM IST
सार

Rajasthan News: भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में अजय खेमरा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे से पहले आरोपी कपिल फौजदार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bharatpur Ajay Khemra murder case: Accused Kapil Faujdar arrested within 24 hours
फायरिंग कर हत्या करने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा गेट थाना क्षेत्र के मर्डरपुर रोड पर अजय खेमरा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में भरतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल फौजदार को 24 घंटे से पहले ही उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को भरतपुर लाते समय उद्योग नगर थाना क्षेत्र में उसने पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घर के पास खड़े अजय पर बरसाई गोली
जानकारी के अनुसार, देर रात अजय खेमरा अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान कपिल फौजदार वहां पहुंचा और अजय पर गोली चला दी। गोली लगने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय को जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी और आईजी के निर्देशन में कई टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। लगातार दबिश और तलाश के बाद पुलिस ने कपिल फौजदार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने पैसों के लेन-देन का विवाद आया सामने
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में हत्या के पीछे पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया है। हालांकि, हत्या की पूरी वजह क्या थी और वारदात में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है।

हथियार बरामद करने पहुंची पुलिस, आरोपी ने कर दी फायरिंग
पुलिस आरोपी को यूपी से भरतपुर लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने घटना में इस्तेमाल हथियार को उद्योग नगर थाना क्षेत्र में फेंके जाने की बात बताई। पुलिस जब हथियार की तलाश कर रही थी, तभी आरोपी ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें: जेन अल्फा के सामने दो दिन बाद प्रशासन झुका, छह मांगों पर बनी सहमति


जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, आरोपी की फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान कपिल फौजदार के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे तत्काल जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हत्या की पूरी वजह जानने में जुटी पुलिस
आरोपी की गिरफ्तारी और मुठभेड़ के बाद पुलिस अब हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के जरिए वारदात की पूरी वजह, हथियार और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed