फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Youth Flees Bee Attack, Falls into Open Well; Worker Dies Tragically in Bharatpur

Rajasthan: मधुमक्खियों के हमले से बचने भागा युवक, खुले कुएं ने छीन ली जिंदगी, भरतपुर में श्रमिक की दर्दनाक मौत

Sat, 08 Aug 2026 08:06 AM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 08:06 AM IST
सार

गौठरा के नगला गांव में मधुमक्खियों के हमले से बचने की कोशिश में नीबू की बगीची में काम कर रहा श्रमिक खेत में स्थित खुले कुएं में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में श्रमिक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan News: Youth Flees Bee Attack, Falls into Open Well; Worker Dies Tragically in Bharatpur
कुएं से युवक का शव निकालते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर वैर थाना क्षेत्र के गांव गौठरा के नगला में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां नींबू की बगीची में काम कर रहे एक श्रमिक युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान युवक असंतुलित होकर बगीची में स्थित कुएं में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वैर कस्बा निवासी पूरन प्रजापत गौठरा के नगला में ठेके पर ली गई नींबू की बगीची में शुक्रवार दोपहर बाद नींबू तोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए पूरन इधर-उधर भागने लगा। इसी दौरान वह असंतुलित होकर बगीची में स्थित खुले कुएं में गिर गया। युवक के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर आसपास की बगीचियों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पूरन के परिजनों और वैर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: अलवर में आवारा कुत्ते का आतंक, 5 साल की मासूम पर जानलेवा हमला; सिर पर लगे 7 टांके
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वैर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरे पूरन प्रजापत को बाहर निकाला गया और तत्काल वैर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और इलाके में गंभीर माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed