फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Crime Man Shot Dead in Scorpio Three Gunmen On The Run one Injured

Rajasthan: भरतपुर में स्कॉर्पियो सवार युवक की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाश फरार; साथी भी घायल

Fri, 14 Aug 2026 07:59 AM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 07:59 AM IST
सार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में मडरपुर रोड पर तीन बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार अजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में उसका साथी पुष्पेंद्र भी घायल हुआ। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bharatpur Crime Man Shot Dead in Scorpio Three Gunmen On The Run one Injured
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

भरतपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मथुरा गेट थाना क्षेत्र के मडरपुर रोड पर देर रात तीन अज्ञात बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में युवक का साथी भी घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खेमरा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र बच्चू सिंह, जो वर्तमान में मडरपुर रोड पर रह रहा था, अपने साथी पुष्पेंद्र के साथ स्कॉर्पियो से घर जा रहा था। इसी दौरान मडरपुर रोड पर उसके घर के सामने शिफ्ट कार में सवार तीन बदमाशों ने स्कॉर्पियो को रोक लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश अजय से अपने उधार के पैसे मांग रहे थे।
विज्ञापन


चिकित्सकोंं ने मृत घोषित किया
अजय ने स्कॉर्पियो का गेट नहीं खोला तो बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने अजय को गोली मार दी। साथी पुष्पेंद्र ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी घायल हो गया। वारदात के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल अजय और पुष्पेंद्र को उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुष्पेंद्र का इलाज कराया गया। पुलिस ने उससे घटना को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे परिजन
घटना की जानकारी मिलते ही अजय के परिजन आरबीएम अस्पताल पहुंच गए। हत्या से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी। फायरिंग और हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा और रेंज आईजी प्रीति चंद्रा सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।


ये भी पढ़ें-  राजस्थान को बड़ी सौगात: 2386 करोड़ की लागत से श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ हाईवे होगा फोरलेन, जाम से मिलेगी राहत

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी कराई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मृतक अजय की आपराधिक हिस्ट्री और उसके संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed