फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur School students visited the Sewar police station, gaining insight into police operations

Bharatpur: सेवर थाने पहुंचे स्कूली विद्यार्थी, पुलिस की कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा की ली जानकारी

Wed, 05 Aug 2026 09:38 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: भरतपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 09:38 PM IST
सार

भरतपुर के सेवर थाने में जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूली विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, महिला एवं बाल सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया।

विज्ञापन
Bharatpur School students visited the Sewar police station, gaining insight into police operations
स्कूली छात्र-छात्राओं को जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता माह के तहत भरतपुर पुलिस विद्यार्थियों को कानून, अनुशासन और पुलिस व्यवस्था से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में बुधवार को सेवर थाना परिसर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश भारद्वाज ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा आमजन की सुरक्षा और सेवा से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

विज्ञापन

विद्यार्थियों को थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान उन्होंने आगंतुक कक्ष, मालखाना, रिकॉर्ड शाखा, वायरलेस कक्ष, लॉकअप और सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रणाली सहित अन्य व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा और उनकी कार्यप्रणाली को समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: करोड़ों के चढ़ावे वाले सांवरिया सेठ मंदिर में फिर विवाद, सुरक्षा गार्डों पर मारपीट के आरोप

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अनुशासन, समयपालन, नैतिक मूल्यों, कानून के प्रति सम्मान और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों का पालन, महिला एवं बाल सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और व्यवहारिक ढंग से जवाब दिया। इस संवाद से विद्यार्थियों में पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास, सकारात्मक सोच और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को पुलिस व्यवस्था से जोड़ना, उनमें कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत बनाना है। भविष्य में भी जिलेभर में इस तरह के जनजागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed