{"_id":"6a73543187230143910d96dd","slug":"bharatpur-tragic-death-of-two-youths-who-went-to-rescue-goats-mourning-grips-the-village-after-they-drowned-in-a-water-pond-bharatpur-news-c-1-1-noi1390-4580379-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर में हादसा: बकरियां बचाने गए दो युवकों की पोखर में डूबने से मौत, साथी को बचाने कूदा था; चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर में हादसा: बकरियां बचाने गए दो युवकों की पोखर में डूबने से मौत, साथी को बचाने कूदा था; चली गई जान
Wed, 05 Aug 2026 09:17 PM IST
भरतपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: भरतपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:17 PM IST
सार
भरतपुर के रूपवास क्षेत्र के औडेलगद्दी गांव में बकरियां बचाने के प्रयास में दो युवक पानी से भरी गहरी पोखर में डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से पूरे गांव में शोक है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के गांव औडेलगद्दी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में बकरियां चराने गए दो युवकों की पानी से भरी पोखर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, औडेलगद्दी निवासी सोहिल और मोहब्बत अली खानुआं पुल के नीचे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान कुछ बकरियां पास ही पानी से भरी गहरी पोखर की ओर चली गईं। उन्हें वापस लाने के लिए एक युवक पानी के किनारे पहुंचा, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथी को डूबता देख दूसरा युवक उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गया, लेकिन पोखर की अधिक गहराई के कारण वह भी बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते दोनों युवक पानी में डूब गए।
विज्ञापन
पढे़ं: करोड़ों के चढ़ावे वाले सांवरिया सेठ मंदिर में फिर विवाद, सुरक्षा गार्डों पर मारपीट के आरोप
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। सूचना पर गहनौली थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकालकर रूपवास उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव भी उप जिला अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।