{"_id":"679d8c6158db8616c0096df9","slug":"bharatpur-bird-flu-knocks-in-keoladeo-park-administration-is-on-alert-mode-wearing-ppe-kit-and-monitoring-2025-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharatpur : केवलादेव में बर्ड फ्लू की दस्तक, उद्यान प्रशासन अलर्ट मोड पर, पीपीई किट पहनकर कर रहे हैं मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur : केवलादेव में बर्ड फ्लू की दस्तक, उद्यान प्रशासन अलर्ट मोड पर, पीपीई किट पहनकर कर रहे हैं मॉनिटरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 08:34 AM IST
सार
भरतपुर स्थित केवलादेव नेशनल पार्क में बर्ड फ्लू की दस्तक ने उद्यान प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। उद्यान प्रशासन द्वारा पीपीई किट पहनकर मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद उद्यान प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन की ओर से उद्यान में अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा पीपीई किट पहनकर मॉनिटरिंग की जा रही है। पर्यटकों को भी झील के अंदर पानी में उतरने की मना किया गया है। हालांकि फिलहाल प्रशासन पक्षियों के जांच सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है ताकि आगे की रूपरेखा बनाई जा सके और पर्यटक बिना झिझक घूमने आ सकें।
Trending Videos
2 of 5
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि एक मृत पेंटेड स्टार्क पक्षी के बच्चे में बर्ड फ्लू वायरस मिला है। उस समय से उद्यान प्रशासन ने सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। पर्यटकों को पक्षियों के ज्यादा नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा है और अधिकारी एवं कर्मचारियों की मॉनिटरिंग के लिए ड्यूटी लगा दी है, जो पीपी किट पहनकर दिन में चार बार उद्यान और बाहर के क्षेत्र में जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
अच्छी खबर यह है कि घना के बाहर किसी भी पक्षी में यह लक्षण नहीं मिले हैं और जहां पक्षियों में इन्फेक्शन के ज्यादा चांस रहते हैं वहां भी कोई ऐसा पक्षी नहीं मिला है, जिसमें इस वायरस के लक्षण नजर आ रहे हों। उन्होंने जनता के लिए सूचना जारी की है कि यदि घना के बाहर कोई भी इंफेक्टेड पक्षी मिलता है तो उसकी उद्यान प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
मृत पक्षी में बर्ड फ्लू का जो वायरस मिला है वह एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है और जंगली पक्षियों में यह वायरस ज्यादा देखने मिलता है। यह वायरस अन्य जानवरों में भी फैल सकता है, यह फ्लूइड के माध्यम से ही हो सकता है। जितना अधिक तापमान होता है, उसमें यह वायरस कमजोर हो जाता है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में यह वायरस सिर्फ पेंटेड स्टार्क के बच्चे में मिला है, अन्य किसी पक्षी में नहीं।
डीएफओ का कहना है कि अभी यह वायरस कम ही जगह पर फैला है लेकिन अभी जो रिपोर्ट जांच के लिए भोपाल गई है, उसके परिणाम के बाद ही सही जानकारी दी जा सकेगी, फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। गौरतलब है कि पक्षी विहार के करीब 1200 हैक्टेयर में इन दिनों देश-विदेश से पक्षी विचरण करने आए हैं।
4 of 5
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
डीएफओ मानस सिंह ने बताया- कुछ दिन पहले हमनें दो पेंटेड स्टार्क पक्षी के बच्चों की डेडबॉडी बरामद की थी. हमें उन पक्षियों में बर्ड फ्लू वायरस के कुछ लक्षण लग रहे थे, इसलिए उनके सैंपल लेबोरेटरी में भेजे गए थे. उसमें से 1 सैंपल पॉजिटिव आया और 1 सैंपल नेगेटिव आया है, जिसके बाद 100 से अधिक पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
जो भी पर्यटक यहां आ रहे हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। वे बिना भय के केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान आ सकते हैं क्योंकि वन विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर रहा है लेकिन फिर भी पर्यटकों के लिए गाइड लाइन जारी की गई है कि किसी भी मृत पक्षी को हाथ नहीं लगाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।