{"_id":"67aeb36fd6f40fe1490055ce","slug":"bharatpur-social-media-comment-on-wrestler-turns-deadly-angry-wrestler-and-his-associates-shoot-youth-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सोशल मीडिया पर कमेंट करना पड़ा भारी, नाराज पहलवान ने युवक को गोली मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सोशल मीडिया पर कमेंट करना पड़ा भारी, नाराज पहलवान ने युवक को गोली मारकर घायल किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2025 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
सोशल मीडिया पर पहलवान को कमेंट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। कमेंट से नाराज पहलवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर कमेंट करने वाले बाइक सवार युवक को गोली मार दी।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भरतपुर संभाग के डीग जिले में फेसबुक पर किए गए एक कमेंट के कारण एक युवक को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। वारदात में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पहलवान को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार जिले के सीकरी क्षेत्र में उड़कीदल्ला निवासी महबूब और उसका साथी दिलशाद बाइक से कामां से कैथवाड़ा होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। देर शाम करीब सात बजे रास्ते में गांव डाबक निवासी बनवारी गुर्जर ने अपने साथियों के साथ महबूब को रोक लिया और उस पर फायर कर दिया। गोली महबूब के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिलशाद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को सीकरी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला आरबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार महबूब ने शाहरुख खान की फेसबुक आईडी से एक पहलवान को लेकर कमेंट किया था, जिससे बनवारी गुर्जर नाराज हो गया। इसी नाराजगी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बनवारी गुर्जर को तुरंत हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
महबूब ने बताया कि जब वह अपने साथी के साथ गांव लौट रहा था, तभी तीन युवकों ने उसे रोका और पीछे से फायर कर दिया, जिससे गोली उसकी पीठ में लगी और पेट में जा फंसी। उसने कहा कि वह आरोपियों को नहीं पहचानता है।
पुलिस ने आरोपी पहलवान बनवारी गुर्जर को हिरासत में ले लिया है और मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में और कौन-कौन शामिल था। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गश्त बढ़ा दी है।