{"_id":"67acd61a3aee2059b805627f","slug":"bharatpur-three-policemen-on-line-duty-one-suspended-for-commenting-on-cm-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: 'सीएम भी बचाने नहीं आएगा', कैमरे में रिकार्ड हुई डीएसटी टीम की आवाज, तीन लाइन हाजिर, एक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: 'सीएम भी बचाने नहीं आएगा', कैमरे में रिकार्ड हुई डीएसटी टीम की आवाज, तीन लाइन हाजिर, एक सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
सार
भरतपुर में डीएसटी टीम के पुलिसकर्मियों को एक चाय दुकानदार को धमकाने और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने दुकानदार से कहा कि "सीएम भी बचाने नहीं आएंगे", जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भरतपुर में डीएसटी टीम को सीएम के नाम को लेकर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। दअरसल डीएसटी टीम के पुलिसकर्मी एक चाय के दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि सीएम भी बचाने नहीं आएंगे। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जब यह मामला आईजी और एसपी के संज्ञान में आया तो आईजी के निर्देश पर एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर के साथ एक को सस्पेंड कर दिया।
Trending Videos
मामला चार फरवरी का है। भरतपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक चाय की दुकान के बाहर घूम रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। डीएसटी टीम को शक था कि यह दुकानदार अवैध शराब व मादक पदार्थ बिक्री कर रहा है। दुकान के आस पास भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान डीएसटी टीम के पुलिसकर्मी दुकानदार को धमकाते लगा। इस पर दुकानदान ने कहा 'इस भीड़ की मेरे को जानकारी नहीं है। मैं सिर्फ चाय और खाने पीने का सामान बेचता हूं।' तभी एक पुलिसकर्मी कहता है कि सीएम बचाने नहीं आएगा। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला भारतपुर आईजी राहुल प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के संज्ञान में आया तो पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर और एक को सस्पेंड कर दिया है।
क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के निवासी हैं। उन्हीं के गृह जिले की पुलिस इस तरह की टिप्पणी करें तो शोभा नहीं देता। इसी को लेकर के पुलिस के अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई की गई है। डीएसटी में तैनात दिनेश, जगदीश, मधुसूदन व लक्ष्मण लाइन को किया लाइन हाजिर, जबकि रितेश को सस्पेंड किया गया है।