{"_id":"67b4e3f67f9217bb1c0a1214","slug":"dead-body-found-lying-in-a-field-on-hathini-marg-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-358082-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: हथैनी मार्ग पर खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: हथैनी मार्ग पर खेत में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में हथैनी मार्ग पर मंगलवार सुबह 5.30 बजे एक खेत में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का पड़ा मिला। शव के पास शराब की बोतल, कीटनाशक दवा की डिब्बी, पानी की बोतल, नमकीन का पाउच और गिलास पड़े मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की ली।
थाना उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। उसकी पहचान मथुरा जिले के कस्बा बलदेव के गांव बल्टीगढ़ी निवासी प्रेमसिंह (58) के रूप में हुई। वह पिछले कुछ वर्षों से बहन के पास भरतपुर जिले के जाटौली रथभान गांव में रह रहा था। पुलिस ने शव को जिला आरबीएम अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
थानाधिकारी गंगा सहाय मीणा ने बताया कि प्रेमसिंह लंबे समय से डिप्रेशन में था। परिजन के अनुसार, उसने महाराष्ट्र की एक महिला से प्रेम विवाह किया था। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। करीब 10 साल पहले पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई और बच्चे भी साथ ले गई। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा। आशंका है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली होगी।
Trending Videos