सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Gogamedi murder accused Rohit shifted from hospital to jail

Bharatpur News: गोगामेड़ी का हत्यारोपी रोहित अस्पताल से जेल में शिफ्ट

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gogamedi murder accused Rohit shifted from hospital to jail
करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड का आरोपी रोहित राठौड़
विज्ञापन
भरतपुर। करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल रोहित राठौड़ को आरबीएम जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस सुरक्षा में उसे अस्पताल से केंद्रीय कारागार सेवर भेज दिया गया।
Trending Videos


पत्रकारों से बातचीत में रोहित ने बताया कि उसकी भूख हड़ताल जारी है। सेवर से किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर वह 31 जनवरी सेभूख हड़ताल पर चल रहा है। इसी के चलते बुधवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केंद्रीय कारागार के अधीक्षक परमजीत ने बताया कि रोहित की अनशन के कारण तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सुधार होने पर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित पिछले आठ माह से केंद्रीय कारागार सेवर में बंद है। वह लगातार अपनी दूसरी जेल में शिफ्टिंग की मांग कर रहा है। इससे पहले, 9 अगस्त 2024 को भी उसने 18 दिन तक अनशन किया था। तब भी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तब उसने इलाज लेने से इनकार कर दिया था। जेल प्रशासन के समझाने पर 27 अगस्त को भूख हड़ताल समाप्त की थी। आरोपी का कहना है कि सेवर जेल में उसकी जान को खतरा है, इसलिए उसे अजमेर जेल स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed