सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Hours of hard work on rumor of leakage in IOCL

Bharatpur News: आईओसीएल में लीकेज की अफवाह पर घंटों मशक्कत

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन में लीकेज की सूचना पर मंगलवार को पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर जांच की गई तो सूचना फर्जी निकली।
Trending Videos


स्थल सेवर थाना क्षेत्र के विजय हॉस्पिटल के पास बताया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने फोन कर आईओसीएल की पाइप लाइन में लीकेज की जानकारी दी। आईओसीएल के अधिकारी, सेवर थाना पुलिस, सीओ सिटी सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ियां भी बुला ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक अधिकारियों ने पाइप लाइन में संभावित लीकेज को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी रिसाव नहीं मिला। आसपास के क्षेत्रों में भी पाइप लाइन की जांच की गई, लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इस पर टीमें लौट गईं। सेवर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि जांच की गई तो शरारती कॉल निकली। फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed