सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Message of healthy body given through cycle rally

Bharatpur News: साइकिल रैली से दिया स्वस्थ शरीर का संदेश

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Message of healthy body given through cycle rally
दुपट्टे की ओट लगाकर कपड़े बदलतीं बालिकाएं
विज्ञापन
भरतपुर। जिला स्थापना दिवस समारोह के तहत शुक्रवार को साइकिल रैली, कबड्डी व बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रैली को एडीएम राहुल सैनी ने सुबह 7 बजे पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बिजली घर, गंगा मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, कोतवाली से होते हुए बासन गेट से टाउन हॉल पहुॅची। रैली के मध्यम से स्वस्थ शरीर एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। साइकिल क्लब के डॉ. जगवीर सिंह, अनुराग गर्ग, विनय मित्र, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos


वहीं लोहागढ़ स्टेडियम में कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता तथा मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को एडीएम, उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश चौधरी, बॉक्सिंग कोच मनीषा चाहर, डॉ. राकेश चाहर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में नगर निगम की टीम विजेता एवं सेवर ब्लॉक उपविजेता रहा। महिला वॉलीबॉल में सेवर विजेता एवं भुसावर उपविजेता रहा। कबड्डी पुरुष में नगर निगम विजेता एवं सेवर ब्लॉक उपविजेता वहीं कबड्डी महिला वर्ग में विजेता नगर निगम एवं उपविजेता सेवर ब्लॉक रही। एथलेटिक्स में नगर निगम विजेता एवं सेवर ब्लॉक उपविजेता रहा। उप जिला शिक्षा अधिकारी गंभीर सिंह, डॉ. संदीप देशवाल, भगत सिंह, अजय फौजदार, कृष्णपाल सिंह, एदल सिंह, राजेश सिंह, जसविंदर सिंह व तारा सिंह आदि मौजूद रहे।



दुपट्टे की ओट में बदले कपड़े
लोहागढ़ स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रशासन एवं आयोजकों की बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता का पता चला। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न तहसीलों के स्कूली विद्यार्थियों ने सहभागिता की गई। खेलने के लिए आयोजकों की ओर से किट वितरित की गईं। इनमें टीशर्ट और नेकर थे। बालिका खिलाड़ियों को कपड़े बदलने के लिए मैदान पर उचित इंतजाम नहीं किए गए। भीड़ के दौरान ही बालिकाओं ने दुपट्टे की ओट लगाकर कपड़े बदले। मामले में जिलाधिकारी डॉ. अमित यादव ने कहा कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। वे जानकारी करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed