सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Police attacked and pelted with stones for arresting a thug

Bharatpur News: ठग को गिरफ्तार करने पर पुलिस पर हमला व पथराव

Bharatpur bureau भरतपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Police attacked and pelted with stones for arresting a thug
ठग की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा करते परिजन
विज्ञापन
भरतपुर। डीग जिले के मेवात क्षेत्र में साइबर ठग को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में एक आरक्षी घायल हो गया। मौके से भागने की कोशिश कर रहे साइबर ठग के 10 फीट ऊंची दीवार से कूदने के कारण दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
Trending Videos


पहाड़ी थाना इंचार्ज योगेंद्र ने बताया कि डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में साइबर ठग अख्तर (27) के छिपे होने की सूचना मिली थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कीं। एक टीम सादे कपड़ों में गांव में पहुंची और ठग को हिरासत में ले लिया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। हमले में आरक्षी वेद प्रकाश घायल हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने खुद को बचाते हुए मौके से पीछे हटने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अख्तर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सरसों के खेत में छिपा अख्तर खुद को घिरा देख 10 फीट ऊंची दीवार फांदने की कोशिश में नीचे पत्थरों पर गिर गया। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। अख्तर लंबे समय से साइबर ठगी में लिप्त था। उसके पास से 20 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर संपर्कों की जांच कर रही है।

अख्तर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने गांव के तीन से चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य साथियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed