{"_id":"67b0dfa709da39d3fc00e5d4","slug":"sister-in-law-and-young-man-shot-young-man-dies-bharatpur-news-c-29-1-agr1017-356653-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: भाभी-युवक को मारी गोली, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: भाभी-युवक को मारी गोली, युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। डीग जनपद के जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव बमनबाड़ी वास में शुक्रवार रात युवक ने अपनी भाभी और एक अन्य युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। वहीं भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद युवक फरार हो गया।
मृतक मनजीत के भाई गुलाब सिंह ने जुरहरा थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया है कि शुक्रवार शाम 7 बजे उसका भाई मनजीत अपने दोस्त के साथ शौच के लिए जंगलों में गया था। जहां गांव के पूरन रंजिश रखते हुए भाई को गोली मार कर हत्या कर दी है। इसके बाद अपने घर जाकर अपनी भाभी परमजीत को भी गोली मार दी।
जुरहरा थाना अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव बमनबाड़ी वास पहुंची। जहां पता चला कि मनजीत व परमजीत नाम की महिला को गोली लगी थी। दोनों को घायल अवस्था में जुरहरा अस्पताल में लाया गया। मनजीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को पांच गोलियां लगीं है। भरतपुर में उपचार के बाद यहां से जयपुर इलाज के लिए रैफर कर दिया। मनजीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है।
Trending Videos