{"_id":"69e1f8bf50d393e6180d5c40","slug":"bihar-cm-samrat-chaudhary-received-death-threat-on-day-of-swearing-in-accused-arrested-from-gujarat-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीएम सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला गिरफ्तार; जान मारने की बात कही थी, पुलिस ने गुजरात से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीएम सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला गिरफ्तार; जान मारने की बात कही थी, पुलिस ने गुजरात से पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: Sabahat Husain
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंगेर पुलिस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिसिया पूछताछ में धमकी देने वाली बात भी स्वीकार कर ली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी शेखर यादव गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि शपथ ग्रहण के दिन आरोपी ने फोन कर 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले को लेकर मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Trending Videos
घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया। जांच के क्रम में अहमदाबाद जिले के साणंद थाना क्षेत्र की पुलिस भी सक्रिय हुई और एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानव खुफिया तंत्र (ह्यूमन इंटेलिजेंस) की मदद से आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रैक कर उसकी लोकेशन का पता लगाया। लगातार प्रयास के बाद साणंद-कड़ी रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बांका का रहने वाला है
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण यादव के पुत्र शेखर यादव (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के खेरौधा गांव का निवासी है और वर्तमान में अहमदाबाद के साणंद क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुख्यमंत्री को धमकी देने की बात स्वीकार कर ली है। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Nitish Kumar: अब दिल्ली के इस VVIP इलाके में रहेंगे नीतीश कुमार, लुटियंस में मोदी सरकार ने दिया शानदार बंगला
15 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 15 अप्रैल को संग्रामपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक ऑडियो क्लिप प्राप्त हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संग्रामपुर और बेलहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कमेंट
कमेंट X