सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Weather forecast for Bihar, Patna; heat, rain; know where the weather will be like

Bihar Weather: बिहार के एक हिस्से में गर्मी तो दूसरे में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sun, 19 Apr 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather forecast: बिहार में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। आइए जानते है बिहार में कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Bihar Weather: Weather forecast for Bihar, Patna; heat, rain; know where the weather will be like
यूपी में बारिश और गर्मी एक साथ चल रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। रोहतास, कैमूर, समेत कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। आज भी यही स्थिति रहने के आसार हैं। हालांकि, उत्तर पूर्वी और पूर्वी बिहार का मौसम का थोड़ा बदल गया है। मिथिला, कोसी सीमांचल और अंग प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार रात को आंधी बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया समेत कई जिलों में गर्मी ने काफी परेशान किया। हालांकि पटना में मध्य रात्रि से ठंडी हवा चलने के कारण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। आज मौसम विभाग ने कोसी सीमांचल के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
Trending Videos

 

एक दिन पहले यानी शनिवार रात को पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर समेत कुछ जिलों में बारिश हुई थी। बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। बारिश के आंकड़ों के अनुसार, अमौर और कोचाधामन में सबसे ज्यादा 15.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा किशनगंज में 11.4 मिमी, बैसा में 6.2 मिमी, बहादुरगंज में 5.0 मिमी, जोकीहाट और फारबिसगंज में 4.2 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिन में तेज धूप बढ़ाएगी गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी अगले 2-3 दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम है और दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर जारी रह सकता है।

 

कहां कितनी गर्मी पड़ी?

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कैमूर (भभुआ) में 41.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस से 41.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी इलाकों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो छपरा में सबसे कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस से 28.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दक्षिण-मध्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी एक से तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। हालांकि, कोसी, सीमांचल, मिथिला और अंग के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज भी इन इलाकों में कम गर्मी पड़ने के आसार हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed