सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nimsar woman murdered inside home husband returns from jharkhand gaya today bihar news

Bihar News: पति झारखंड में, घर में अकेली थी पत्नी; सुबह लौटा तो खून से सनी मिली लाश, भयावह हत्याकांड से दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

गयाजी के अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित निमसर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

nimsar woman murdered inside home husband returns from jharkhand gaya today bihar news
ग्रामीणों की भीड़, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन

विस्तार

गयाजी जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के निमसर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के अंदर मिला, जबकि उसका पति झारखंड गया हुआ था। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गई है। एफएसएल और श्वान दस्ते की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

घर लौटे पति के उड़ गए होश
निमसर गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी संगीता कुमारी (30) घर में अपने बच्चों के साथ रह रही थीं। परिजनों के अनुसार, प्रमोद कुमार अपने पुत्र से मिलने झारखंड गए हुए थे। बुधवार सुबह जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर प्रवेश करते ही उन्होंने पत्नी संगीता को मृत अवस्था में पड़ा देखा। घटना देखकर परिवार में कोहराम मच गया और तत्काल इसकी सूचना अलीपुर थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर गंभीर चोट के मिले निशान
सूचना मिलते ही अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस, पहुंचे वरीय अधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल और थानाध्यक्ष सत्यम भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल टीम और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया।


ये भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के रोहतास में बड़ा हादसा, दो सगे भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत; किनारे पर मिलीं चप्पलें

कई संदिग्ध हिरासत में
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। वहीं पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

हर एंगल से जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना के बाद निमसर गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed