सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news--Boyfriend Hangs Himself While on Video Call With Girlfriend in Bypass Police Station Area

Bhagalpur News: भागलपुर में प्रेमिका को वीडियो कॉल पर रख युवक ने लगाई फांसी, मौके पर मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के तड़िया गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल पर रखते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो पड़ोस की एक लड़की से प्रेम करता था।

Bihar news--Boyfriend Hangs Himself While on Video Call With Girlfriend in Bypass Police Station Area
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल पर रखते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह मामला बाईपास थाना क्षेत्र के तड़िया गांव का है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
Trending Videos


मृतक की पहचान और पारिवारिक जानकारी

मृतक की पहचान विमल यादव के पुत्र नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई है। नीतीश अपने ही पड़ोस की एक लड़की से प्रेम करता था। जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी के बाद नीतीश ने प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और उसी दौरान फंदे से झूल गया। घटना की जानकारी सबसे पहले नीतीश के पिता विमल यादव को हुई, जिन्होंने उसे फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिवार के लोग उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई का बयान, पहले भी हुआ था विवाद

मृतक के बड़े भाई कृष्णानंद ने बताया कि साल 2024 में नीतीश अपनी प्रेमिका मोना कुमारी से मिलने गया था, जहां लड़की के परिवार वालों ने उसे देख लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। इस केस में वह कई महीनों तक जेल में भी रहा और बाद में बेल पर बाहर आया। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी थी। लड़की भागलपुर में रहकर पढ़ाई करती है। रविवार को फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नीतीश ने वीडियो कॉल पर ही आत्महत्या कर ली। भाई का कहना है कि इसके सबूत भी उनके पास हैं।

ये भी पढ़ें-  पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या

डिप्रेशन में था युवक

थाना अध्यक्ष सुमन राय के अनुसार, युवक डिप्रेशन में था और ज्यादातर समय घर में ही रहता था। वह कमरे का दरवाजा बंद करके अकेले रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed