सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   14-Year-Old Student Dies by Drowning at Barari Ghat Family in Mourning Bihar

Bihar: गंगा में डूबकर बुझ गया घर का चिराग, गहरे पानी ने छीन ली जिंदगी, 14 वर्षीय छात्र की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में महमदपुर फुलवरिया गांव निवासी 14 वर्षीय छात्र आर्यन कुमार की बरारी घाट पर नहाने के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।  

14-Year-Old Student Dies by Drowning at Barari Ghat Family in Mourning Bihar
मृतक को निहारते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन कुमार के रूप में हुई है, जो गणेश मंडल के पुत्र थे और महमदपुर फुलवरिया गांव के निवासी थे।

Trending Videos


नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया किशोर
बताया जा रहा है कि आर्यन कुमार अपने घर से बरारी घाट नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी होती, तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्कूल में नामांकन करने गया छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनो ने जताई अनहोनी की आशंका  

आठवीं का छात्र था मृतक
आर्यन कुमार कक्षा 8 का छात्र था और पढ़ाई में भी अच्छा बताया जा रहा है। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार में दो भाइयों और तीन बहनों में शामिल था। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed