{"_id":"67b8cf28952b9eb86a04282b","slug":"upset-over-not-getting-the-benefits-of-the-scheme-the-woman-sat-on-the-road-bharatpur-news-c-29-1-mtr1013-359156-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: योजना का लाभ न मिलने से खफा महिला सड़क पर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: योजना का लाभ न मिलने से खफा महिला सड़क पर बैठी
विज्ञापन
सड़क पर बैठकर रोती महिला
विज्ञापन
भरतपुर। सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से खफा तीन बच्चों की मां शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बीचों-बीच सड़क पर बैठ गई। चूड़ी और पायल उतारकर पास में रख लीं और जोर-जोर से रोने लगी। विधवा महिला को रोता देख वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जुट गई।
सूरजपोल क्षेत्र निवासी बबीता ने बताया कि पति बंटी का एक वर्ष पूर्व देहांत हो गया है, उस पर तीन बच्चों की जिम्मेदारी है। सरकार से न तो उसे पालनहार योजना का लाभ मिला, न ही विधवा पेंशन स्वीकृत हुई है। मजदूरी कर घर का खर्च चलाती हैं।
वहीं ससुरालीजन परेशान करते हैं और ताना मारते हैं। लोगों ने महिला को समझाया और अपनी पीड़ा एसडीएम से बताने को कहा। इसके बाद बबीता एसडीएम राजीव शर्मा के पास पहुंची। बताया कि बड़ी लड़की शादी के लायक हो गई है। एसडीएम ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुई और अपने घर चली गई।
Trending Videos