{"_id":"6a7c0a9fdc8fd8930a0b1433","slug":"bhilwara-heavy-rain-triggers-flooding-rivers-and-drains-overflow-water-flows-over-bridges-alert-issued-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीलवाड़ा में बारिश का तांडव: झमाझम बरसात से नदी-नालों में उफान, पुलियाओं पर बहा पानी, प्रशासन ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीलवाड़ा में बारिश का तांडव: झमाझम बरसात से नदी-नालों में उफान, पुलियाओं पर बहा पानी, प्रशासन ने दी चेतावनी
Wed, 12 Aug 2026 11:24 AM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:24 AM IST
सार
मंगलवार की तेज बारिश ने भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में नदी-नालों को उफान पर ला दिया। कई पुलियाओं पर पानी बहने से रास्ते बंद हो गए और आवागमन प्रभावित हो गया। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ में झमाझम, उफान पर नदियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा और निकटवर्ती चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से नदी-नालों में तेज बहाव आ गया। कहीं नदियों का पानी पुलियाओं के ऊपर से बहने लगा तो कहीं रास्ते जलमग्न होने से आवागमन बाधित हो गया।
बीसलपुर की ओर बढ़ रहा त्रिवेणी नदी का पानी
बीगोद में त्रिवेणी नदी 5.10 मीटर के स्तर पर बह रही है। त्रिवेणी केंद्र बनास, बेड़च और मेनाली नदियों के संगम पर स्थित है। यहां से निकलने वाला पानी करीब 24 घंटे में बीसलपुर बांध तक पहुंचने की संभावना है। बीसलपुर बांध का जलस्तर फिलहाल 313.57 आरएल मीटर है। बांध की कुल भराव क्षमता 25.320 टीएमसी है और वर्तमान में यह करीब 65.42 प्रतिशत भरा हुआ है। त्रिवेणी नदी का जलस्तर बढ़ने को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने नदी क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से तेज बहाव वाले नदी क्षेत्रों और आसपास जाने से बचने को कहा है।
बड़लियास में पुलिया पर तीन फीट पानी
बड़लियास कस्बे के पास से गुजर रही बेड़च नदी मंगलवार देर रात तेज बारिश के बाद अचानक उफान पर आ गई। रात करीब 10.30 बजे पुलिया पर करीब तीन फीट पानी आ जाने से बड़लियास-बरुदनी मार्ग बाधित हो गया। इससे भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले के बीच इस मार्ग से होने वाला आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
बड़लियास थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि बड़लियास सहित नदी के ऊपरी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद बेड़च नदी का बहाव तेजी से बढ़ा। पुलिया पर पानी आने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया और मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया। रास्ता बंद होने से पुलिया के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि नदी में पानी आने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग नदी का बहाव देखने पुलिया के आसपास पहुंच गए। पुलिस ने लोगों से नदी के पास भीड़ नहीं लगाने की अपील की।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Rainfall: नदियां ऊफान पर, रास्ते डूबे... आज फिर भारी बारिश की चेतावनी, 13 अगस्त से कमजोर होगा मानसून
काछोला में बनास नदी का बहाव तेज
लगातार बारिश के चलते काछोला क्षेत्र में बनास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। काछोला थाना क्षेत्र के रड़ा से ककरोलिया घाटी मार्ग पर बनास नदी की पुलिया पर तेज बहाव देखा गया। पानी बढ़ने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया। इसी तरह काछोला-चोहली-ककरोलिया घाटी मार्ग पर भी बनास नदी की पुलिया पर पानी आ गया। चेनपुरा और अमरपुरा के पास बनी प्रमुख पुलिया पर करीब दो फीट पानी बहने लगा। इससे वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई।
काछोला थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने क्षेत्रवासियों और राहगीरों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिया पर पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में किसी भी हालत में जोखिम उठाकर उसे पार नहीं करें।
पारसोली में रूपारेल नदी उफान पर
निकटवर्ती चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के कारण रूपारेल नदी और स्थानीय नाले उफान पर आ गए। सुखपुरा और भीलवाड़ा जिले के बरुदनी मार्ग पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर छोटी पुलियाएं और रास्ते पानी में डूब गए। इससे गांवों के बीच संपर्क प्रभावित होने जैसी स्थिति बन गई और ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
नदियों में पानी से किसानों को राहत
बारिश के बाद सूखी पड़ी नदियों में पानी आने से किसानों के चेहरे पर खुशी है। त्रिवेणी, बेड़च और बनास नदियों में बढ़ा जलस्तर क्षेत्र में अच्छे जलभराव का संकेत दे रहा है। हालांकि नदियों और पुलियाओं पर बढ़ता पानी खतरे की घंटी भी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनती नदियों को देखने के लिए पुलियाओं या नदी किनारे भीड़ न लगाएं। पानी से भरी पुलिया को पार करने का जोखिम न उठाएं और बच्चों को नदी-नालों की तेज धार से दूर रखें। बारिश राहत तभी साबित होगी, जब उसके साथ सुरक्षा और सावधानी का भी ध्यान रखा जाए।