Rajasthan News: रीको थर्ड फेज में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, कई अन्य चपेट में आए; लाखों के नुकसान की आशंका
RIICO Textile Warehouse Fire: भीलवाड़ा के रीको थर्ड फेज स्थित एमडी क्रिएशन के कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगने से दो-तीन गोदाम चपेट में आए। दमकल की छह गाड़ियों ने घंटों मशक्कत की। जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। घटना की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा के रीको एरिया थर्ड फेज में सोमवार शाम एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और दो से तीन गोदाम इसकी चपेट में आ गए। आसमान में उठते काले धुएं के घने गुबार और ऊंची लपटों से आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई।
प्रताप नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह के अनुसार, थर्ड फेज स्थित एमडी क्रिएशन के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लगी। प्रारंभिक तौर पर आग एक गोदाम में लगी थी, लेकिन वहां रखे कपड़े और ज्वलनशील सामग्री के कारण यह तेजी से फैल गई। गोदाम के पीछे स्थित दूसरे परिसर तक भी आग पहुंचने से नुकसान बढ़ गया।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच से छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन भी लगाए गए। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और कई घंटों तक पानी की बौछार कर लपटों को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा। फैक्टरी परिसर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई।
पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल का एलान, 23 फरवरी की आधी रात से होगा चक्काजाम; क्या है वजह?
अफरातफरी के बीच राहत कार्य
आग लगते ही आसपास के क्षेत्रों में अफरातफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को हटाकर राहत कार्यों को व्यवस्थित किया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्टरी और गोदाम में रखा कपड़ा, तैयार माल और मशीनरी जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
कारणों की जांच शुरू
आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। विद्युत शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्टरी प्रबंधन से जानकारी जुटाई जा रही है।
रीको क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे हैं। स्थानीय उद्यमियों में चिंता का माहौल है। जिला प्रशासन ने फैक्टरियों और गोदामों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.