सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Van Trailer Collision on NH-158 two Killed and one injured in bhilwara

Bhilwara News: हाईवे पर भीषण टक्कर, वैन-ट्रेलर हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhilwara News: आसींद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-158 पर मारुति वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद शवों को बार अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Van Trailer Collision on NH-158 two Killed and one injured in bhilwara
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में शुक्रवार तड़के नेशनल हाईवे-158 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बार थाना क्षेत्र में बदनोर और बार गांव के बीच शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ।

आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर
ब्यावर की ओर से आ रही एक मारुति वैन और भीलवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रेलर के बीच रॉन्ग साइड में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कावलास, आसींद निवासी परशुराम वैष्णव पुत्र बालूदास वैष्णव और लाछुड़ा, आसींद निवासी सुरेशचंद पुत्र नंदलाल तेली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परशुराम वैष्णव पेशे से होटल संचालक थे और क्षेत्र में काफी परिचित थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया और गांवों में शोक की लहर फैल गई। दुर्घटना में आसपे-बोरेड़ा निवासी कैलाश बलाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले बार के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद हालत गंभीर होने पर राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय, ब्यावर रेफर कर भर्ती कराया गया।

देर से पहुंचे डॉक्टर
हादसे के बाद दोनों शवों को बार अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। कावलास निवासी सुरेंद्र ने बताया कि मॉर्च्युरी में शव रखने के बाद भी काफी देर तक कोई डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा। कई बार फोन करने के बाद डॉक्टर देर से पहुंचे, जिससे परिजनों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। इसके अलावा पोस्टमार्टम प्रक्रिया में भी काफी देरी हुई, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

ये भी पढ़ें: अचानक धधकी एरोमेटिक एलाइड फैक्ट्री, धुएं के गुबार से दहला इलाका

पुलिस ने शुरू की जांच
इधर बार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसा रॉन्ग साइड में आने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed