पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News: Fatal Highway Crash on Bikaner-Jamsar Road Leaves One Dead, Two Injured

Bikaner: बीकानेर-जामसर हाईवे पर भीषण हादसा, आमने-सामने की भिड़ंत में दो ट्रेलरों में लगी आग, जिंदा जला युवक

Mon, 29 Jun 2026 05:23 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 05:23 PM IST
सार

बीकानेर-जामसर हाईवे पर सोमवार अलसुबह दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवक वाहन में फंसकर जिंदा जल गया, जबकि दोनों ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Bikaner News: Fatal Highway Crash on Bikaner-Jamsar Road Leaves One Dead, Two Injured
भीषण सड़क हादसे में दो ट्रेलरों की भिड़ंत, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर-जामसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जामसर थाना क्षेत्र में दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते वे आग की लपटों में घिर गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में सवार संदीप जयंत (36) निवासी चौरा, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) वाहन में ही फंस गया। आग तेजी से फैलने के कारण उसे बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका और उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रेलरों के चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद फहीम (40) निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) तथा दिनेश विश्नोई (33) निवासी जेडी मगरा, थाना पांचू, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जामसर थानाधिकारी रवि कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आग पर काबू पाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को हाईवे से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह दोनों ट्रेलरों की आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed