{"_id":"69e9e76284bec59bca07d3ca","slug":"bikaji-cmd-shivratan-agarwal-passes-away-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4199023-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का निधन, शोक के बीच करणी-बिछवाल प्लांट में काम रोका, सप्लाई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का निधन, शोक के बीच करणी-बिछवाल प्लांट में काम रोका, सप्लाई स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार
बीकानेरी भुजिया को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल के निधन से परिवार और कर्मचारी शोक में डूबे हुए हैं। सीएमडी के निधन की खबर मिलते ही प्लांट पर काम रोक दिया गया है।
बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देशभर में बीकाजी ब्रांड को पहचान दिलाने वाले कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिवरतन अग्रवाल (74) के निधन का समाचार मिलते ही बीकानेर में शोक की लहर दौड़ गई है। बीकाजी के करणी और बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लांट में कामकाज रोक दिया गया है। कंपनी ने दिनभर की उत्पादन और सप्लाई भी स्थगित कर दी है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार शिवरतन अग्रवाल अपनी पत्नी के हार्ट बायपास ऑपरेशन के बाद परिवार के साथ वहीं ठहरे हुए थे। आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान के इस जंगल वर्षों में एक बार दिखता है ऐसा नजारा, जहां सब था केसरिया, वहां दिखे पीले पलाश
उनके निधन की खबर मिलते ही उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बीकानेर के करणी और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बीकाजी की फैक्ट्रियों में उत्पादन तुरंत रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि बीकानेर प्लांट में रोजाना करीब 800 टन उत्पादन होता है, जिसमें बड़ी मात्रा में भुजिया के साथ अन्य फूड प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं।
दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों से परिवार के सदस्य बीकानेर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
बीकाजी को दी नई पहचान
बता दें कि खानदानी कारोबार के बंटवारे के बाद शिवरतन अग्रवाल ने वर्ष 1986 में बीकानेर में शिवदीप फूड्स प्रोडक्ट्स के नाम से छोटा कारोबार शुरू किया। वर्ष 1993 में उन्होंने बीकाजी ब्रांड की स्थापना की, जो आज देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुका है। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार आज बड़े फूड नेटवर्क में बदल गया है। बीकानेर की भुजिया को वैश्विक पहचान दिलाने में शिवरतन अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कमेंट
कमेंट X