सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rail connectivity between Rajasthan and Gujarat strengthened; new daily express train launched

Bikaner News: राजस्थान-गुजरात के बीच रेल संपर्क मजबूत, बीकानेर से साबरमती के लिए शुरू हुई नई दैनिक एक्सप्रेस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी राजस्थान के रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने बीकानेर (लालगढ़) और साबरमती के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर में आयोजित समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई सेवा से राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
 

Rail connectivity between Rajasthan and Gujarat strengthened; new daily express train launched
बीकानेर से साबरमती के लिए शुरू हुई नई दैनिक एक्सप्रेस
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी राजस्थान के रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने बीकानेर (लालगढ़) और साबरमती के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू कर दी है। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



पश्चिमी राजस्थान के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
नई ट्रेन सेवा शुरू होने से बीकानेर, नागौर, जोधपुर, जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा और धनेरा क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब गुजरात, विशेषकर अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए यात्रियों को बेहतर और नियमित रेल सुविधा उपलब्ध होगी। लंबे समय से इस रूट पर सीधी दैनिक ट्रेन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के अनुसार तय किया गया समय
रेलवे ने ट्रेन का समय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तय किया है। लालगढ़ से रात में रवाना होने वाली यह ट्रेन अगले दिन सुबह साबरमती पहुंचेगी, जबकि साबरमती से शाम को चलकर अगले दिन सुबह बीकानेर पहुंचेगी। इससे यात्रियों को रात में सफर और दिन में अपने कामकाज के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन


17 प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन राजस्थान और गुजरात के बीच करीब 740 किलोमीटर की दूरी तय करेगी तथा मार्ग में मेहसाणा, पाटन, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी, लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर और नोखा सहित 17 प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों को भी बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

आधुनिक एलएचबी कोचों से होगी आरामदायक यात्रा
यात्रियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 23 डिब्बों की व्यवस्था की गई है, जिससे विभिन्न वर्गों के यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम: कोटपूतली में परीक्षा शुरू, इंटरनेट बंद; 19 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

व्यापार, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई रेल सेवा से राजस्थान और गुजरात के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शिक्षा, रोजगार, पर्यटन और चिकित्सा सेवाओं के लिए आने-जाने वाले लोगों की यात्रा भी पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed