{"_id":"69ec9654b8d3eebab5013e7b","slug":"bikaner-air-strike-alert-gas-tanker-catches-fire-panic-erupts-at-indane-bottling-plant-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4208233-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: एयर स्ट्राइक अलर्ट और गैस टैंकर में आग की सूचना से मचा हड़कंप, इंडेन प्लांट में हुआ मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: एयर स्ट्राइक अलर्ट और गैस टैंकर में आग की सूचना से मचा हड़कंप, इंडेन प्लांट में हुआ मॉक ड्रिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार
बीकानेर के इंडेन बॉटलिंग प्लांट में अचानक सायरन और आग की सूचना से हड़कंप मच गया लेकिन कुछ ही देर में साफ हुआ कि यह जिला प्रशासन की मॉक ड्रिल थी, जिसके जरिए आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया।
इंडेन बॉटलिंग प्लांट में एयर स्ट्राइक का अलर्ट, गैस टैंकर में लगी आग, मॉक ड्रिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के बीछवाल स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बॉटलिंग प्लांट में शनिवार को एयर स्ट्राइक के अलर्ट और गैस टैंकर में आग लगने की सूचना से अचानक हड़कंप मच गया। सायरन बजते ही प्लांट में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। हालांकि बाद में यह पूरा घटनाक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा निकला।
जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल में आगजनी और औद्योगिक दुर्घटना जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया। काल्पनिक एयर स्ट्राइक के बाद गैस टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर सेफ्टी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आधुनिक उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभ्यास किया।
एडीएम सिटी रमेश देव ने बताया कि ड्रिल के दौरान घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। नगर निगम, चिकित्सा विभाग, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, एनसीसी, स्काउट-गाइड और होमगार्ड की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया। मौके पर प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान नगर निगम की चार फायर ब्रिगेड और चिकित्सा विभाग की दो एंबुलेंस तैनात रहीं। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के बाद अंत में ऑल क्लियर सायरन बजाकर अभ्यास समाप्त किया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X