सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan Syllabus Change: 4 History-Swarnim Bharat Textbooks for Classes 9 to 12 Will No Longer Be Taught

Rajasthan: स्कूलों में नहीं पढ़ाई जाएंगी 9वीं-12वीं की स्वर्णिम भारत और राजस्थान इतिहास की चार किताबें, क्यों?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner News: राजस्थान में सत्र 2026-27 से कक्षा 9 से 12 तक की स्वर्णिम भारत और राजस्थान इतिहास से जुड़ी चार किताबें सिलेबस से हटाई गई हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को आदेश लागू कराने के निर्देश जारी किए हैं।

Rajasthan Syllabus Change: 4 History-Swarnim Bharat Textbooks for Classes 9 to 12 Will No Longer Be Taught
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर से जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। भाजपा सरकार के निर्णय के बाद कांग्रेस काल में लागू की गई राजस्थान के इतिहास और ‘स्वर्णिम भारत’ से संबंधित चार पुस्तकों को अब विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाया जाएगा। इस संबंध में बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos

 
कक्षा 9 से 12 तक की चार पुस्तकें हटाई गईं
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सिफारिश पर कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाई जाने वाली चार पुस्तकों को सिलेबस से हटाया किया गया है। आदेश के अनुसार कक्षा 9 की राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं धरोहर, कक्षा 10 की राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति, कक्षा 11 की आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत भाग-1 तथा कक्षा 12 की आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत भाग-2 अब विद्यालयों में नहीं पढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निशुल्क वितरण भी नहीं होगा
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नए सत्र में इन पुस्तकों का निशुल्क वितरण भी नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी भी विद्यालय में इन पुस्तकों का अध्ययन न कराया जाए।


 
आदेश किन आधारों पर जारी हुआ
समाज शिक्षा के उप निदेशक अशोक कुमार पारीक के अनुसार यह निर्णय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के 11 अप्रैल के पत्र और समग्र शिक्षा जयपुर के फरवरी माह के आदेश की पालना में लिया गया है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद इन पुस्तकों को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पढ़ें- Rajasthan News: सवाई माधोपुर में बेटी बृजेश ने दी पिता को मुखाग्नि, परंपराओं को चुनौती देती संवेदनशील मिसाल
 
जिला स्तर पर दिए गए निर्देश
आदेश के पालन के लिए सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देशित किया गया है। शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि जिला स्तर पर इसकी निगरानी की जाए, ताकि सभी विद्यालयों में एक समान व्यवस्था लागू हो सके।
 
राजस्थान में पाठ्यक्रम निर्धारण की व्यवस्था
राजस्थान में कक्षा 8 तक का पाठ्यक्रम एसआईईआरटी उदयपुर तय करता है, जबकि कक्षा 9 से 12 तक का सिलेबस माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर निर्धारित करता है। इन्हीं की सिफारिश पर पाठ्यपुस्तक मंडल जयपुर पुस्तकों का प्रकाशन और वितरण करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed