{"_id":"698ee77d81d49041df03e350","slug":"bikaner-news-acb-raids-panchayat-ldc-s-premises-1-kg-gold-and-76-lakh-cash-seized-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: पंचायत एलडीसी के ठिकानों पर एसीबी की रेड, 1 किलो सोना और 76 लाख नकद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: पंचायत एलडीसी के ठिकानों पर एसीबी की रेड, 1 किलो सोना और 76 लाख नकद बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार
एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के शक में पंचायत एलडीसी तीन ठिकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में सोना-चांदी और लाखों रुपये नकद जब्त किए हैं।
बीकानेर एसीबी की छापामारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बीकानेर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत के एलडीसी शुभकरण के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो सोना, 1 किलो चांदी, लगभग 76 लाख रुपये नकद और कई प्लॉटों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
Trending Videos
यह कार्रवाई डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में डीआईजी एसीबी भुवन भूषण यादव के नेतृत्व में की गई। एसीबी की पांच टीमों ने एक साथ विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Pali News: डोडा पोस्त तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, एएनटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत, एक अन्य हिरासत में
जानकारी के अनुसार शुभकरण वर्तमान में फलौदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत उदट में पदस्थापित है। उसके पूनरासर स्थित मकान से सोना-चांदी और नकदी बरामद की गई है। अन्य संपत्तियों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। एसीबी टीम अब आरोपी की आय से अधिक संपत्ति के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन