Bikaner News: त्योहारों की मिठास में घुल रहा जहर, फफूंद लगा 600 किलो मावा जब्त; दुकानदारों में मची अफरातफरी
Bikaner News: दीपावली से पहले बीकानेर में खाद्य विभाग ने कार्रवाई कर 600 किलो फफूंद लगा मावा जब्त किया। यह मावा मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया। छापे की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए।
विस्तार
बीकानेर में दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। शहर के रोशनी घर चौराहे के पास स्थित प्रीति कोल्ड स्टोर और खन्ना कोल्ड स्टोर पर छापा मारकर करीब 600 किलो दूषित मावा जब्त किया गया। मावे में तेज बदबू और फंगस पाई गई, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक बताई गई है।
‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत हुई कार्रवाई
राज्य सरकार के शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ कोल्ड स्टोर्स में मिठाई बनाने में उपयोग होने वाले मावे को अनुचित परिस्थितियों में लंबे समय से संग्रहित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जब संयुक्त टीम ने छापा मारा तो दोनों कोल्ड स्टोर्स में रखे मावे में बदबू और सड़ांध मिली। जांच के दौरान पाया गया कि मावा पूरी तरह खराब और फंगसयुक्त हो चुका था।
यह भी पढ़ें- भीषण हादसे की भेंट चढ़ा परिवार: थार की टक्कर से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत; गुस्साए लोगों ने जलाई गाड़ी
दुकानदारों में हड़कंप, कई प्रतिष्ठान बंद
जैसे ही टीम कोल्ड स्टोर्स पर पहुंची, आस-पास की दुकानों में अफरातफरी मच गई। कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान तुरंत बंद कर मौके से भाग गए। अधिकारियों के अनुसार यह संकेत है कि आसपास के कई प्रतिष्ठानों में भी मिलावटी या खराब मावा रखा जा सकता है, जिसकी जांच अब आगे की जाएगी।
कोई मालिक नहीं आया सामने, मावा होगा नष्ट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि यह कार्रवाई शुद्ध आहार अभियान के तहत की गई है। मावे में तेज बदबू और फंगस पाई गई, जो मानव शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि घंटों इंतजार के बावजूद भी कोई मालिक सामने नहीं आया, जिसके बाद मावे को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही कोल्ड स्टोर संचालकों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: हादसे में झुलसे महिपाल की जोधपुर में मौत, देने गए थे एयरफोर्स का पेपर; अब 23 हुआ आंकड़ा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.