सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Suspicious activities taking place in secret cabins within café young men-women caught in police raid

Bikaner: कैफे में छिपे हुए केबिनों में चल रही थीं संदिग्ध गतिविधियां, पुलिस छापे में पकड़े गए युवक-युवतियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Sat, 25 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner News: बीकानेर के कोटगेट इलाके में पुलिस ने ‘हथाई कैफे’ पर छापा मारकर छिपे हुए केबिनों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया। इस कार्रवाई में चार युवक गिरफ्तार हुए, जबकि युवतियों को परिजनों को सौंप दिया गया।

Bikaner: Suspicious activities taking place in secret cabins within café young men-women caught in police raid
पुलिस छापे में कई युवक-युवतियां पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर शहर के कोटगेट थाना इलाके में कैफे की आड़ में चल रही कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बोथरा कॉम्प्लेक्स के पास संचालित ‘हथाई कैफे’ पर अचानक छापा मारा।

Trending Videos

 
कैफे के अंदर बने मिले गुप्त केबिन
पुलिस छापे के दौरान कैफे के भीतर का दृश्य देखकर टीम भी चौंक गई। अधिकारियों के अनुसार कैफे के अंदर नियमों के विपरीत बंकरनुमा (छिपे हुए) केबिन बनाए गए थे। आरोप है कि इन बंद केबिनों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौके पर युवक-युवतियां मिलीं
दबिश के दौरान पुलिस को मौके पर चार-पांच युवतियां और चार युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस ने सभी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
 
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवतियों को कड़ी समझाइश देकर उनके परिजनों के सौंप दिया। वहीं चार युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में कैफे संचालक और उसका असिस्टेंट भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पढ़ें- Kota News: पसंद नहीं आया होने वाला दूल्हा, मंगेतर ने कराई युवक की हत्या; शादी से पहले ही खत्म कर दिया रिश्ता
 
पहले से मिल रही थी शिकायतें
थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार कैफे में इस तरह के गुप्त केबिन बनाकर गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना पहले से मिल रही थी। इसी आधार पर योजना बनाकर यह कार्रवाई की गई।
 
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
 
इलाके में मचा हड़कंप
कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कैफे या अन्य प्रतिष्ठानों की आड़ में चल रहे ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed