सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Amid Rising Heat School Timings Changed Classes to be Held from 7:30 AM to 11:30 AM Starting April 27

बढ़ती गर्मी से बच्चों को राहत: बीकानेर में स्कूल समय बदला, 27 अप्रैल से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

School Timings Changed In Bikaner: बीकानेर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्री-प्राइमरी से 8वीं तक स्कूलों का समय 27 अप्रैल 2026 से सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक किया गया है। 9वीं से 12वीं और स्टाफ का समय पूर्ववत रहेगा।

Bikaner: Amid Rising Heat School Timings Changed Classes to be Held from 7:30 AM to 11:30 AM Starting April 27
बढ़ती गर्मी को देखते हुए बीकानेर में बदला स्कूल समय - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर जिले में लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के कारण स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर तक बढ़ती तपिश के चलते छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका के बीच जिला कलेक्टर निशांत जैन ने यह आदेश जारी किए हैं।

Trending Videos

 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जारी हुआ आदेश
प्रशासन की ओर से जारी आदेश मौसम विभाग के पूर्वानुमान तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, बीकानेर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर लागू किया गया है। बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
प्री-प्राइमरी से 8वीं तक बदला स्कूल समय
जारी आदेश के अनुसार बीकानेर जिले के कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) में 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक शैक्षणिक कार्य प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। यह निर्णय छोटे बच्चों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
 
9वीं से 12वीं तक समय पूर्ववत रहेगा
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं, समस्त स्टाफ तथा संचालित अन्य परीक्षाओं के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इन कक्षाओं का समय पूर्ववत यथावत रहेगा।

पढ़ें- Rajasthan Weather: हनुमानगढ़ में पारा 43 पार, तीन दिन हीटवेव अलर्ट; स्कूल टाइम बदला, 28-29 को बारिश की उम्मीद
 
आदेश की सख्ती से पालना के निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
बच्चों को गर्मी से राहत की उम्मीद
लगातार बढ़ते तापमान के बीच प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों और विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह के समय कक्षाएं संचालित होने से बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed