फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Union Law Minister Arjun Ram Meghwal targeted Rahul Gandhi

Bikaner: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का राहुल गांधी पर हमला, कहा- संविधान का सम्मान करना सीखें

Sat, 16 Nov 2024 11:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Nov 2024 11:12 AM IST
सार

Bikaner: मोदी जी संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन राहुल गांधी इसे केवल एक औपचारिकता के रूप में देखते हैं। देश का अपमान करना छोड़ें और यदि हमारी आलोचना करनी है, तो तथ्यों के साथ करें…ये बातें कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कही।

विज्ञापन
Union Law Minister Arjun Ram Meghwal targeted Rahul Gandhi
अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संविधान को सही तरीके से नहीं पढ़ा है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को संविधान के चैप्टर और आर्टिकल तक का पता नहीं है। उन्होंने सिर्फ संविधान लहराने का काम किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में संविधान दिवस को गरिमा के साथ मनाया।

विज्ञापन


मेघवाल ने राहुल गांधी पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी जी संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन राहुल गांधी इसे केवल एक औपचारिकता के रूप में देखते हैं। देश का अपमान करना छोड़ें और यदि हमारी आलोचना करनी है, तो तथ्यों के साथ करें।" ये बातें मेघवाल ने बीकानेर में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर इन लाइब्रेरी आडिटोरियम के नवीन भवन का शिलान्यास के दौरान कही।
विज्ञापन


देवली थप्पड़ कांड पर बोले मेघवाल
देवली में उप चुनाव के दौरान एसडीएम को नरेश मीणा द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर मेघवाल ने कहा, "यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। दोषी को सज़ा जरूर मिलेगी। अपराधी को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़गे के बयान पर टिप्पणी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "खड़गे के बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। जब मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तब भी वे सरकार गिराने और अस्थिरता की बातें करेंगे। यह उनकी आदत बन चुकी है।"


गहलोत पर भी साधा निशाना
अर्जुनराम मेघवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर भी इशारों में कहा, "सब जानते हैं कि गहलोत किस तरफ इशारा कर रहे हैं। उन्हें भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।"केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान और लोकतंत्र के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed