सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi: Uproar at Medical College, junior student alleges ragging and assault, administration launches probe

Bundi News: मेडिकल कॉलेज में बवाल, जूनियर ने लगाए रैगिंग और मारपीट के गंभीर आरोप, जांच में जुटा कॉलेज प्रशासन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: Priya Verma Updated Sat, 13 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बूंदी मेडिकल कॉलेज में कथित रैगिंग और मारपीट के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। जूनियर छात्रों ने सीनियर्स पर प्रताड़ना और विरोध करने पर हमला करने के आरोप लगाए हैं, जबकि कॉलेज प्रशासन इसे छात्रों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद बता रहा है।

Bundi: Uproar at Medical College, junior student alleges ragging and assault, administration launches probe
बूंदी मेडिकल कॉलेज में कथित रैगिंग पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बूंदी मेडिकल कॉलेज में कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आने के बाद शनिवार को हड़कंप मच गया। जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने, सामाजिक बहिष्कार करने और विरोध करने पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना में घायल एक छात्र को उपचार के लिए बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पीड़ित छात्र नीरज मीणा ने बताया कि वह सवाई माधोपुर जिले के चाकरी गांव का निवासी है और बूंदी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके अनुसार प्रथम वर्ष में कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद से ही कुछ सीनियर छात्र उसके साथ रैगिंग करते थे। उसने इसकी जानकारी परिजनों को भी दी थी लेकिन पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए वह चुप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज का आरोप है कि रैगिंग का विरोध करने के बाद उसे और उसके कुछ साथियों को कॉलेज गतिविधियों से अलग-थलग कर दिया गया। करीब 8 से 10 छात्रों का सामाजिक बहिष्कार किया गया और उनसे बातचीत तक बंद कर दी गई। छात्रों का आरोप है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। पीड़ित छात्र के अनुसार शनिवार दोपहर विवाद अचानक बढ़ गया और 20 से 25 छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य छात्रों के साथ भी हाथापाई की गई। कुछ छात्रों के कपड़े तक फाड़ दिए गए। मारपीट में नीरज को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: खून से लाल हुए रिश्ते, सगे भाई ने कुल्हाड़ी से अपने ही भाई की हत्या की, तीन परिजन घायल

घटना की सूचना मिलते ही हिंडोली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल छात्रों के बयान दर्ज किए। सहायक उपनिरीक्षक मणिराज मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में तीन छात्रों के साथ मारपीट की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल मच गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों से मुलाकात कर जानकारी ली। अस्पताल परिसर में छात्रों और अभिभावकों की भीड़ जुटी रही।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल चंदेल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला रैगिंग का प्रतीत नहीं होता। उनके अनुसार छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी विवाद और कहासुनी हुई थी। उन्होंने कहा कि रैगिंग जैसी किसी भी गतिविधि को संस्थान में बर्दाश्त नहीं किया जाता। शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाती है। कॉलेज प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है( डॉ. चंदेल ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही अभिभावकों की एक समिति गठित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में रैगिंग रोकने के लिए एंटी रैगिंग कमेटी गठित है। इसके बावजूद सामने आए इस मामले ने कॉलेज प्रशासन और एंटी रैगिंग व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छात्रों का कहना है कि यदि पहले की शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। फिलहाल पुलिस और कॉलेज प्रशासन दोनों स्तर पर जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed