सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi: A consignment of illegal explosive material recovered, police arrested accused and seized the vehicle

Bundi News: अवैध विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन जब्त किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

डाबी थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी तादाद में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

Bundi: A consignment of illegal explosive material recovered, police arrested accused and seized the vehicle
विज्ञापन

विस्तार

जिले की डाबी थाना पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री की तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर और फ्यूज वायर बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Trending Videos


बूंदी पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन में डाबी थाना पुलिस अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी के तहत 3 मार्च को पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 7 विस्फोटक गुल्ले (INDO GULF SUPER PRIME 83 MM) जिनका कुल वजन 2.78 किलोग्राम, 13 वायर मय फ्यूज तार और डेटोनेटर बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी लोकेश (22) पुत्र मोहनलाल, निवासी ट्रक का झोंपड़ा, जिला बूंदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed