{"_id":"67e43dcf711132cacc0fef3f","slug":"bundi-acb-team-arrested-sarpanchs-husband-and-vdo-red-handed-while-taking-bribe-bundi-news-c-1-1-noi1383-2768712-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: एसीबी ने सरपंच पति और ग्राम सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, कोर्ट में की गई पेशी; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: एसीबी ने सरपंच पति और ग्राम सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, कोर्ट में की गई पेशी; जांच जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:04 AM IST
विज्ञापन
सार
Bundi: गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपियों के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली। सरपंच पति मुखराज गुर्जर और ग्राम विकास अधिकारी किशन गोपाल गुर्जर को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की आगे जांच जारी है
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बूंदी ने बुधवार दोपहर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की एवज में रिश्वत लेते हुए सरपंच पति और ग्राम सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने परिवादी से 10 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन एसीबी ने 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़ लिया।
Trending Videos
ऐसे हुई कार्रवाई
एसीबी की एएसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया कि डीआईजी शिवराज मीणा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। हिंडोली तहसील के रूणीजा गांव निवासी परिवादी महावीर सिंह सोलंकी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सरपंच पति मुखराज गुर्जर और ग्राम विकास अधिकारी किशन गोपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: लूट, हत्या और वाहन चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, सरगना समेत दो गिरफ्तार, दो नाबालिग भी हिरासत में
शिकायत के बाद 25 मार्च को एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। इस दौरान सरपंच पति ने परिवादी से 2 हजार रुपए ले लिए। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया और बुधवार को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।