फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Family Dispute Turns Fatal

राजस्थान क्राइम: बूंदी में रिश्तों का खून! छोटे भाई के हमले में बड़े भाई की मौत; सिर पर मारा लोहे का पाइप

Fri, 23 Oct 2026 04:47 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 04:47 PM IST
सार

बूंदी के ईश्वर नगर में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई रामहेत मीणा ने बड़े भाई चेतराम मीणा के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। कोटा में उपचार के दौरान चेतराम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
Family Dispute Turns Fatal
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को उपचार के लिए कोटा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को डिटेन कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ईश्वर नगर निवासी चेतराम मीणा और उसके छोटे भाई रामहेत मीणा के बीच देर रात किसी पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आए रामहेत ने अपने बड़े भाई चेतराम के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। हमले में चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग घायल चेतराम को केशवरायपाटन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कोटा रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कोटा पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें: 'अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों के बीच तनाव बरकरार': आईटीबीपी के डीजी ने बताई स्थिति, और क्या-क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हिरासत में, हत्या का केस दर्ज
द्वितीय थानाधिकारी संतोष चन्द्रावत के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी रामहेत मीणा को डिटेन कर लिया है। मृतक के शव का कोटा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों भाइयों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed