फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Medical Department issues final notice to absent doctors; find out the deadline given.

राजस्थान: गैरहाजिर डॉक्टरों को चिकित्सा विभाग का अंतिम नोटिस, जानें कब तक का दिया गया समय?

Fri, 23 Oct 2026 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी पर नहीं लौटने वाले गैरहाजिर डॉक्टरों को अंतिम नोटिस जारी किया है। उन्हें 27 अक्टूबर तक निदेशालय में उपस्थित होकर जवाब देना होगा, अन्यथा बॉन्ड राशि की वसूली और रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्रवाई हो सकती है।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Medical Department issues final notice to absent doctors; find out the deadline given.
स्वास्थ्य विभाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेवारत कोटे के तहत पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी पर नहीं लौटने वाले चिकित्सकों के खिलाफ राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों को अंतिम नोटिस जारी किया है। इसमें संबंधित डॉक्टरों को 27 अक्टूबर तक निदेशालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उपस्थित होकर संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले चिकित्सकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पढे़ं: 'अरुणाचल में भारत-चीन सैनिकों के बीच तनाव बरकरार': आईटीबीपी के डीजी ने बताई स्थिति, और क्या-क्या कहा?
विज्ञापन


बॉन्ड की शर्तों के तहत होगी राशि की वसूली
चिकित्सा विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में उपस्थित नहीं होने वाले चिकित्सकों से पीजी के दौरान भरे गए बॉन्ड की शर्तों के अनुसार पीडीआर एक्ट के तहत राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा संबंधित चिकित्सकों का राजस्थान मेडिकल काउंसिल से जारी रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी के बाद सेवा पर नहीं लौटने वालों पर कार्रवाई
विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य सेवारत कोटे के तहत पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद निर्धारित सेवा नहीं देने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करना है। अंतिम नोटिस जारी होने के बाद लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों पर दबाव बढ़ गया है। अब संबंधित चिकित्सकों को 27 अक्टूबर तक निदेशालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें आर्थिक दंड के साथ पेशेवर स्तर पर भी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed