सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   A young man and a young woman were found hanging in chhitogarh

Chittorgarh News: फंदे पर लटके मिले युवक व युवती, प्रेमी युगल होने की आशंका, शव देख दहशत में आए ग्रामीण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Chhitorgarh: घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में है। पुलिस के अनुसार, दोनों रात के समय पैदल ही वहां पहुंचे और एक ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने लाल साड़ी पहन रखी थी, जबकि युवक सामान्य कपड़ों में था।

A young man and a young woman were found hanging in chhitogarh
युवक और युवती ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के रूपाजी का खेड़ा गांव में रविवार सुबह एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों ने एक ही साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Trending Videos


युवक की हुई पहचान, युवती अब भी अज्ञात
मंडफिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की तलाशी ली। युवक के पास एक मोबाइल और पर्स मिला, जिसमें मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान मंदसौर जिले के कमालपुर निवासी कमल (25) पुत्र परसराम माली के रूप में हुई। हालांकि, युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक के परिवार को सूचना दे दी है, जिनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट हाउस में ठहरे थे दोनों, मिला ट्रेन टिकट
जांच के दौरान युवक की जेब से एक पर्ची मिली, जिससे पता चला कि दोनों शनिवार को मंडफिया कस्बे के एक गेस्ट हाउस में रुके थे। इसके अलावा, पुलिस को उनके पास से मंदसौर से निंबाहेड़ा तक का ट्रेन टिकट भी मिला, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे ट्रेन से निंबाहेड़ा पहुंचे और फिर वहां से किसी तरह मंडफिया आए।

ये भी पढ़ें; सीकर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी व्यवसायी पर हमला, लाइव वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी

200 मीटर अंदर जंगल में किया आत्महत्या का फैसला
घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में है। पुलिस के अनुसार, दोनों रात के समय पैदल ही वहां पहुंचे और एक ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने लाल साड़ी पहन रखी थी, जबकि युवक सामान्य कपड़ों में था।

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारे और उन्हें मंडफिया चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दोनों प्रेमी थे और किन परिस्थितियों में उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed