सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Uproar at Mewar University Over Nursing Course Recognition, Student Attempts Self-Immolation

Chittorgarh News: नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर मेवाड़ यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्र ने आत्मदाह की कोशिश की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर छात्रों का विरोध सोमवार को अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान एक कश्मीरी छात्र ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक लिया।
 

Chittorgarh News: Uproar at Mewar University Over Nursing Course Recognition, Student Attempts Self-Immolation
नर्सिंग छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के गंगरार उपखंड में स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को उग्र हो गया। डिग्री की मान्यता की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी छात्रों में से एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए 17 छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में नारेबाजी करते हुए डिग्री की मान्यता की मांग कर रहे थे। इसी दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए 17 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कई छात्र भावुक हो गए। कुछ छात्र रोते हुए पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाते नजर आए। छात्रों का कहना था कि यदि उनकी डिग्री की मान्यता नहीं होगी तो उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। छात्र रोते हुए कह रहे थे कि हमारे माता-पिता परेशान हैं, हमने वर्षों मेहनत करके पढ़ाई की है। अगर डिग्री की कोई मान्यता नहीं रही तो हम क्या करेंगे।

ये भी पढ़ें: Kota News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहा युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, भवानीमंडी में उतारकर पुलिस को सौंपा

छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्होंने विज्ञापनों के आधार पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लिया था। विज्ञापन में कोर्स को मान्यता प्राप्त बताया गया था लेकिन बाद में पता चला कि इस कोर्स को राजस्थान नर्सिंग काउंसिल और इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता नहीं मिली है।

छात्रों का कहना है कि इन संस्थाओं की मान्यता के बिना उनकी डिग्री वैध नहीं मानी जाएगी। इससे वे न तो अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे और न ही नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में छात्रों की मांग है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन जल्द से जल्द कोर्स को मान्यता दिलाए या फिर छात्रों को मुआवजा दिया जाए।

छात्रों ने बताया कि वे वर्ष 2022 बैच के हैं और इस समय उनका अंतिम सेमेस्टर चल रहा है। उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन लगातार आश्वासन दे रहा है। कभी मामला प्रक्रिया में होने की बात कही जाती है तो कभी विधानसभा सत्र के बाद मान्यता मिलने का भरोसा दिया जाता है।

मामले को लेकर गंगरार थाना प्रभारी श्यामराम ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान एक छात्र ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया। इसके बाद 17 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सभी छात्र जम्मू-कश्मीर के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed