{"_id":"6a22ba95db1ad47b310963d4","slug":"chittorgarh-young-woman-found-dead-near-gomukh-waterfall-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: गोमुख झरने के पास संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: गोमुख झरने के पास संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार
गोमुख झरने के समीप झाड़ियों में युवती का शव मिलने की सूचना से चित्तौड़गढ़ में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
दुर्ग की तलहटी में सुराग तलाशते पुलिसकर्मी और एफएसएल टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ दुर्ग की तलहटी में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गोमुख झरने के समीप अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण के लिए झाड़ियों की सफाई कर रहे मनरेगा श्रमिक दुर्ग की तलहटी में पाड़नपोल झरने की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों के पास से दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखने पर एक युवती का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bhiwadi Fire: सुलग उठा भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया, दो फैक्ट्रियां में लगी भीषण आग, पांच मजदूर झुलसे
श्रमिकों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक ब्रजेश सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र की भी बारीकी से जांच कर रही है।
बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और युवती की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के मार्गों और दुर्ग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।