फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bsp-rajasthan-local-body-panchayat-elections-akash-anand-jaipur-mega-conference

Rajasthan: राजस्थान में BSP का चुनावी बिगुल! आकाश आनंद की हुंकार; निकाय-पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान

Fri, 31 Jul 2026 05:28 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 05:28 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों से पहले बहुजन समाज पार्टी ने सभी चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। 23 अगस्त को जयपुर में आकाश आनंद की मौजूदगी होगी। 

विज्ञापन
bsp-rajasthan-local-body-panchayat-elections-akash-anand-jaipur-mega-conference
बहुजन समाज पार्टी के कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी चुनावी रणनीति का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने साफ किया है कि वह किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और सभी निकाय एवं पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। इसके लिए 23 अगस्त को जयपुर के बिड़ला सभागार में विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन और संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


23 अगस्त को जयपुर में होगा शक्ति प्रदर्शन
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निकाय और पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा की जाएगी और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी ने प्रदेशभर के जिलों, ब्लॉकों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जयपुर पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


'गठबंधन नहीं, अपने दम पर चुनाव'
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने कहा कि पार्टी राजस्थान में तीसरी मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से निराश होकर सर्वसमाज के लोग बसपा से जुड़ रहे हैं। इसी बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए पार्टी ने सभी चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस में गहलोत-डोटासरा विवाद पर क्या बोले मालवीय? खुद को बताया 'छोटा नेता', कहा- सभी बड़े नेता बराबर

गांव-गांव तक चलेगा जनसंपर्क अभियान
प्रदेश सचिव जगन सिंह जाटव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांशीराम और मायावती के ‘सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति’ के मिशन को प्रदेश के हर गांव और ढाणी तक पहुंचाया जाएगा। चुनाव आयोग की अधिसूचना से पहले ही भाजपा, कांग्रेस, आरएलपी, एआईएमआईएम और अब बसपा की सक्रियता से राजस्थान के निकाय और पंचायत चुनावों का मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed