फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   A miscreant, out to kill an accused in murder case, opened fire at police, he sustained a gunshot wound to leg

Rajasthan: गैंगवार से पहले पुलिस का एक्शन! हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर किया फायर, जवाबी गोली से पैर में लगा छर्रा

Fri, 31 Jul 2026 04:53 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 04:53 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गैंगवार की आशंका के बीच पुलिस और हिस्ट्रीशीटर प्रभुसिंह चौहान के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पैरोल पर चल रहे ईश्वरसिंह डेट की हत्या की फिराक में हथियार लेकर निकला था। क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन
A miscreant, out to kill an accused in murder case, opened fire at police, he sustained a gunshot wound to leg
चिकित्सालय में उपचाररत घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में गैंगवार की आशंका के बीच पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रभुसिंह चौहान अवैध हथियार लेकर पैरोल पर चल रहे ईश्वरसिंह डेट की हत्या करने की योजना से निकला था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस पर फायरिंग, जवाब में चली गोली
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रभुसिंह चित्तौड़गढ़ सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और आपसी रंजिश के चलते दूसरे गैंग पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। क्रॉस फायरिंग में प्रभुसिंह के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


गैंगवार की साजिश का शक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष हुए अजयराज सिंह हत्याकांड के मामले में पैरोल पर चल रहे हिस्ट्रीशीटर ईश्वरसिंह डेट को निशाना बनाने की तैयारी थी। पुलिस को आशंका है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के कारण गैंगवार हो सकती थी। समय रहते मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस में गहलोत-डोटासरा विवाद पर क्या बोले मालवीय? खुद को बताया 'छोटा नेता', कहा- सभी बड़े नेता बराबर

अस्पताल में कड़ी सुरक्षा, जांच जारी
घायल प्रभुसिंह को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में क्यूआरटी और स्थानीय पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शंभूपुरा थाने में पुलिस पर फायरिंग और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और गैंगवार की साजिश की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed